Health bulletin : सीएचसी में चालीस गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँच ।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। सीएचसी राजापाकर के परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत 40 महिलाओं की एएनसी जांच की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि शिविर में आए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर मनीषा डॉक्टर जितेंद्र मोहन पासवान एएनएम हेमा प्रमिला अर्चना सरिता रीना किरण कुमारी द्वारा की गई।

उनके बीपी वजन हीमोग्लोबिन एचआईवी सहित जरूरत के अनुसार अन्य प्रकार की जांच की गई। खाने हेतु विटामिन बी कांप्लेक्स कैल्शियम व आयरन की गोलियां दी गई। गर्भवती महिलाओं को शिविर में महिला चिकित्सकों द्वारा कई परामर्श भी दिए गए। भारी वजन नहीं उठाने खाने में पौष्टिक आहार हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे आदि लेने की सलाह दी गई।

सलाह दी गई कि प्रसव अपने नजदीकी किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रह सके। महिलाओं को नियमित रुप से स्वास्थ्य केंद्र में आने की सलाह दी गई। शिविर के संचालन में में स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव रंजन बीसीएम रामराज सिंह प्रधान लिपिक बशिष्ठ प्रसाद सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।

यें भी पढ़े… 

JDUके वैशाली विधानसभा प्रभारी ने अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक

*https://satyamgramnews.in/जदयू-के-वैशाली-विधानसभा-प/01/2025/09/20/15/39/sgngoraul/*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली