राजापाकर : लोहार युवा मोर्चा की हुई बैठक सम्पन्न |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बिहार अनुसूचित जन-जाति लोहार युवा मोर्चा, वैशाली के तत्वाधान में शुक्रवार को राजापाकर इतवार हाट स्थित कुशवाहा भवन के सभागार में संगठन की निगरानी कमिटी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चंद्रभूषण शर्मा ने की व संचालन प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न शर्मा उर्फ विश्वकर्मा जी ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में बिहार अनुसूचित जन-जाति लोहार युवा मोर्चा के संयोजक सुनील कुमार शर्मा महिला जिला अध्यक्ष नीलम देवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ अशोक शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जन-जाति आरक्षण के मामले को लेकर प्रतिनिधीयों का शिष्टमंडल कई मंत्रियों से मुलाकात की है और आगे भी मांगों को कैसे गति दी जाए इसकी रणनीति बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में निगरानी कमिटि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा डॉक्टर अरुण कुमार शर्मा डॉक्टर लालबाबू शर्मा ओम प्रकाश शर्मा कृष्ण कुमार शर्मा रानी देवी पुष्पा रानी आशा देवी पूनम देवी आदि उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े …

GORAUL NEWS : अवैध तरीके से ले जा रहे एक कंटेनर में 97 मवेशी से लदा पुलिस ने पकड़ा ,चार गिरफ्तार |

GORAUL NEWS : अवैध तरीके से ले जा रहे एक कंटेनर में 97 मवेशी से लदा पुलिस ने पकड़ा ,चार गिरफ्तार |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली