RAJAPAKAR : स्वास्थ शिविर में 119 लोगो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ जाँच।

सत्यम‌  ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड की जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत हरपुर मुकुंद गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 के परिसर में ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मधुमेह रक्तचाप हीमोग्लोबिन की जांच की जांच कर दवा का वितरण किया गया।

शिविर में 119 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की ‍ गई। इस कैंप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रीप्रकाश उपाध्याय /‌ एस पी उपाध्याय प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सौरव रंजन अस्पताल प्रबंधन कमिटी के रामराज सिंह सरिता कुमारी रीमा कुमारी ब्रिटानिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह क्षेत्रीय समन्वयक नीरज कुमार रूबी कुमारी सेविका अनीता कुमारी सामाजिक कार्यकर्ता दुखन सिंह मुखिया संजय राम सुबोध पटेल प्रबोध सिंह छोटन सिंह महेश राम वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो इन्तेखाब आलम शत्रुधन साह सुरेश पासवान सोनू कुमार सरिता देवी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यें भी पढ़े…

किड्स कैंप में बच्चों ने कई तरह की गतिविधियो़ं में लिया भाग।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-किड्स-कैंप-में-बच्चों-ने/01/2025/11/22/05/29/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली