PATEDHI BELASAR : बंद घर के ताला तोड़ कर करीब 25 लाख रुपये के गहने व अन्य कीमती सामान की हुई चोरी

सत्यम ग्राम न्यूज़,पटेढ़ी बेलसर : चोरों ने बेलसर थाना क्षेत्र के रामपुर होरील में रहनेवाली रिटायर्ड दरोगा गीता देवी के बंद घर को निशाना बनाया है और ताला तोड़ कर करीब 25 लाख रुपये के गहने व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरी का खुलासा शनिवार की दोपहर हुआ, जब रिटायर्ड दरोगा अपना इलाज कराकर पटना से रामपुर होरील लौटे। घर का ताला टूटा देख हक्का-बक्का रह गए। घटना की जानकारी बेलसर ओ पी पुलिस को दी गई । तब बेलसर थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन की ।

वही रविवार को डॉग एस्कॉर्ट का टीम भी बुलाया गया । पीड़ित गीता देवी ने बताया कि उनका तबीयत खराब चल रहा है इसलिए 28 दिसंबर को घर बंद कर पटना डॉक्टर से दिखाने चले गए थे और पटना में अपने पुत्र मुकेश चौधरी यह रह रहे थे शनिवार के दोपहर जब घर लौटे तो देख क्या घर का ताला टूटा हुआ और घर का सारा सामान बिखरा हुआ सोना कचोरी मछली सहित कीमती सामान लगभग 20 लाख रुपए सोने- चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है।

ये भी पढ़े …

RAJAPAKAR : स्वास्थ शिविर में 119 लोगो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ जाँच।

RAJAPAKAR : स्वास्थ शिविर में 119 लोगो का हुआ निःशुल्क स्वास्थ जाँच।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR