सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखण्ड मुख्यालय में यमुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत राजापाकर के योगी ब्रह्म स्थान यादव टोला से नारायणपुर बुजुर्ग तक 5.1 किलोमीटर सड़क व योगी ब्रह्म से स्थान के पास घाघरा नहर पर एक पुल का निर्माण किया जाना था। इसकी प्राक्कलित राशि कुल 1 करोड़ 33 लाख 622 रुपए की लागत से सड़क व पुल का निर्माण किया जाना था।
साथ ही 5 वर्षों तक सड़क व पुल के रख रखाव के लिए 26 लाख 58 हजार 55 रुपए प्रस्तावित है। मार्च 2023 में सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही पुल निर्माण के लिए पुराने पुल को ठेकेदार ने तोड़ दिया था। लेकिन पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। जिसके कारण लगभग दो वर्षों से राजापाकर उत्तरी व दक्षिणी पंचायतों एवं नारायणपुर बुजुर्ग के लोगों को राजापाकर- बेलकुंडा मुख्य मार्ग तक आने हेतु दो किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
अब 2025 में पुल का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है ।निर्माण कार्य करा रहे स्थानीय संवेदक ने कहा कि इस माह के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। जबकि राजपाकर से गुजरने वाली घाघरा नहर के दो जगहों ऐतवार हाट चौक व शनिचर हाट चौक पर पुल निर्माण कब का पूरा कर लिया गया। अब देखना है कि इस पुल व सड़क का निर्माण अविलंब पूर्ण होता है अथवा नहीं।
ये भी पढ़े …
PATEDHI BELASAR : बंद घर के ताला तोड़ कर करीब 25 लाख रुपये के गहने व अन्य कीमती सामान की हुई चोरी
PATEDHI BELASAR : बंद घर के ताला तोड़ कर करीब 25 लाख रुपये के गहने व अन्य कीमती सामान की हुई चोरी