राजापाकर : महज एक आरटीपीएस कर्मी के सहारे चलाए जा रहे प्रखंड व अंचल कार्यालय।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर।  अंचल कार्यालय में अंचल कर्मियों की कमी से आम जनता को बेहद परेशानी हो रही है। विदित हो कि अंचल कार्यालय में चार कर्मी हैं जिसमें एक अंचल नाजिर अगले माह ही सेवानिवृत हो रहे हैं।उसके बाद तीन कर्मी ही बचेंगे।वही अंचल कार्यालय में कार्यरत दो अन्य कर्मी जिले में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

वही आरटीपीएस कार्यालय में चार की जगह मात्र एक कार्यपालक सहायक के जरिए काम किया जा रहा है जिसमें दो नए कर्मी की पदस्थापना  की गई थी लेकिन वह भी जिले में प्रतिनिधियुक्ति पर चले गए। एक आईटी सहायक थी जिनका शिक्षक के पद नियुक्ति के बाद वह भी चली गई।जिससे आरटीपीएस कार्यालय में आम जनता को कागजातों के ऑनलाइन भारी परेशानी हो रही है। बताते चलें कि राजापाकर प्रखंड में कुल 13 पंचायतें हैं जिसमें मात्र एक आरटीपीएस कर्मी के सहारे कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिला पदाधिकारी से उस समय लोगों ने उनसे इस संबंध में शिकायत की थी तो उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि जिले में प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रखंड में शीघ्र भेजा जाएगा। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। यह तब की बात है जब डीएम साहब ने पदभार ग्रहण ही किया था और उन्होंने राजापाकर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने आए थे। लोग अंचल कार्यालय एवं आरटीपीएस कार्यालय में आते है तो कर्मियों द्वारा उन्हें आदमी की कमी से काम में देरी होना बताया जाता है।

इस संबंध में अंचलाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली को भी पत्र के माध्यम से सूचित किया गया लेकिन उस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव पंसस तपसी प्रसाद सिंह सुबोध कुमार सिंह बबलू गुप्ता आदि ने जिला पदाधिकारी से समस्या का निदान किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़े …

प्रेम प्रसंग, शादी , यौन शोषण ,महिला विकास मंच की प्रतिनिधि|

https://satyamgramnews.in/नाबालिक-लड़की-के-प्रेम-प्/01/2025/14/11/00/54/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली