गोरौल : रात्रि में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत।

सत्यम ग्राम न्यूज़ गोरौल : सोनपुर-मजफ्फरपुर रेलखंड के भगवानपुर गौरौल रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की देर रात्रि गुमटी नंबर 31 के पास एक व्यक्ति के ट्रैन में चपेट में आने से मौत हो गयी. इतना ही नही मृतक का शव ट्रेन में फस जाने के कारण गौरौल थाना क्षेत्र के रेलवे गुमटी 30 के पास आ गया.

घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक के परिजन खोजते हुये अहले सुबह उक्त व्यक्ति का शव 30 नंबर गुमटी के पास देखा. मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के स्व अरविंद सिंह का 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है. मृतक बस पर खलासी का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलते ही गौरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया. लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने ट्रेन में कटने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि किया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेजे जाने की बाते कहि है

यें भी पढ़े…

बाइक और स्कॉर्पियो की आमने सामने की टककर में एक व्यक्ति घायल

 

https://satyamgramnews.in/बाइक-और-स्कॉर्पियो-की-आमन/01/2025/14/20/33/10/sgngoraul/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR