25 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पूलिस ने किया गिरफ्तार।

राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

राजापाकर :शुक्रवार को प्रातः गस्ती के दौरान बराटी थाना क्षेत्र के चकललुआ में पुलिस ने एक व्यक्ति को साइकिल पर बोरा में छुपा कर ले जा रहे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गाड़ी देखकर साइकिल सवार साइकिल छोड़कर भागा लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा।जब साइकिल पर लदे बोरी की तलाशी ली गई तो उसमें पॉलिथीन में 10-10 लीटर का दो तथा 5 लीटर का एक पॉलिथीन कुल 25 लीटर देसी शराब पाया गया।गिरफ्तार व्यक्ति राजा पाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर पूर्वी टोला निवासी स्वर्गीय नंदा राय का पुत्र जागेश्वर राय 55 वर्ष है। गिरफ्तार जागेश्वर राय पर प्राथमिकी दर्ज करें जेल भेजा गया।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief