स
त्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल : स्वतंत्रता सेनानी पं विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र की चौथी पूण्यतिथि शुक्रवार को उनके सतपुरा गांव स्थित पैतृक आवास पर मनाया गया. सर्व प्रथम आचार्यों द्वारा शान्ति पाठ और वेद पाठ किया गया. तत्पश्चात उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आचार्य सुजीत शास्त्री की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया |
जिसे सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने पं स्वर्गीय मिश्र के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. स्वर्गीय मिश्र स्वतंत्रता सेनानी रहते हुए भी सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को दीए जाने वाले पेंशन और अन्य सुविधाएं नहीं ली थी. इनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय राजमणि देवी भी स्वतंत्रता सेनानी थी और उन्होंने भी अपने पति का अनुसरण करते हुए कोई भी सुविधा नहीं ली थी.
शिक्षा के प्रसार-प्रचार में उनकी गहरी अभिरुचि थी . सरकारीकरण के पूर्व तक अपने पिता द्वारा स्थापित जी ए उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर के सचिव रहे. पांच एकड़ जमीन देकर गोरौल प्रखंड के बेलबर घाट में अपने पिता और मां के नाम से ”श्री राम परीक्षण चन्द्र ज्योती इंटर स्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलबरघाट’ की स्थापना की जिसका 1980 में सरकारीकरण हो गया. एल. एन कॉलेज भगवानपुर की स्थापना में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसके अलावा दो मध्य विद्यालयों के लिए भी इन्होंने जमीन दान दी थी. क्षेत्र के गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए उसे हर प्रकार की मदद किया करते थे.
. इनकी न्यायप्रियता के कारण हीं इन्हें वैशाली जिला में स्थापित पहले लोक अदालत के अध्यक्ष बनाया गया था. दो-दो बार हुसेना खुर्द और करहरी पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष बने. कृषि क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा इन्हें ‘किसान श्री’ से सम्मानित किया गया था.
मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता व पुत्र चित्तरंजन गगन, प्रो कुमारी राजमणि, डॉ भूपेन्द्र प्र मिश्र भूपेश , डॉ एस के तिवारी, डॉ वीणा तिवारी, डॉ गौतम जीतेन्द्र, प्रो मणिष , शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ यति तिवारी, ऋषभ गगन, श्रुति, शताक्षी, नेहा ओझा, नीता सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया|
ये भी पढ़े …
गोरौल : सोंधो के शिवालय से रात्रि में हुआ कलश , घंटा की चोरी |
गोरौल : सोंधो के शिवालय से रात्रि में हुआ कलश , घंटा की चोरी |