
गोरौल संवाददाता, सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के बकसामा चौक स्थित काली स्थान परिसर में आयोजित २५ घंटे के अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 401 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया है। अष्टयामयज्ञ को लेकर काली स्थान बकसामा से आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा मे शामिल कुमारी कन्या व महिलाओं ने अपने सर पर कलश रख बकसामा चौक, हकीमपुर चौक, रजीया चौक स्थित शिव मंदिर फुलाल पहुंची। आचार्य प्रेम कुमार पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजा किया गया । सभी कलशयात्री उसी मार्ग से बक्सामा चौक के काली स्थान यज्ञ स्थल पहुँचे । जहां कलशयात्रियों का कलश यज्ञ स्थल पर रखी गई। इसी के साथ काली दुर्गे राधेश्याम, गौरी शंकर सीता राम के मंत्रो से 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया है। यज्ञ मे शामिल लोगों के द्वारा बताया गया की अष्टयाम यज्ञ शनिवार को समाप्त होगी। और रात्रि में राम विवाह सह कीर्तन व्यास मदन द्वारा कराया जायेगा।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief