राजापाकर : न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में 675 छात्र-छात्राएं हुए शामिल |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : प्रखंड क्षेत्र के  भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम प्रखंड मुख्यालय के केसीआई स्कूल पर संपन्न हुई। इस परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के कुल 675 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इस परीक्षा में वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया एवं पूछे गए प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने कहा कि टैलेंट सर्च एग्जाम के आयोजन से बच्चे अपनी प्रतिभा की सही पहचान कर पाते हैं जिनसे उन्हें आगे की तैयारी में मदद मिलती है।

श्री चौहान ने आगे बताया कि इस टैलेंट सर्च एग्जाम का परिणाम 26 जनवरी की शाम न्यूटन क्लासेस के वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग से रैंक 50 तक आने वाले छात्र-छात्राओं को आगामी 28 जनवरी को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग से रैंक तीन तक आने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार,स्कूल बैग, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ 1 वर्ष तक न्यूटन क्लासेस में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

साथ ही प्रत्येक वर्ग से रैंक 50 तक आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।परीक्षा का निरीक्षण कुमारी उत्तम‌ सनी सिंह दिलीप यादव सुधीर कुमार गौतम कुमार राय अनिल कुमार सनोज यादव सृष्टि काजल,सोनाली छोटू सिंह विक्रमअनीशा रौशन रौनक आदि शिक्षकों ने किया।

ये भी पढ़े …

बिदुपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात से देशवासियों में नवीन उर्जा का होता है संचार:हरेश कुमार सिंह

बिदुपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात से देशवासियों में नवीन उर्जा का होता है संचार:हरेश कुमार सिंह

रिपोर्ट अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली