सत्यम ग्राम न्यूज़ ,गोरौल / कटहरा : वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के पीरापुर मथुरा पंचायत के बभनटोली 13 नंबर वार्ड स्थित अरविंद कुमार यादव के 4 वर्षीय पुत्र शिवा जो घर के पास ही खेल रहा था| बीते कल संध्या 4:00 बजे के करीब उसे मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपहरणकर्ता ने अगवा कर वहां से भाग गया, जैसे ही इसकी सूचना लोगों को लगी तत्काल गोरौल थाना को सूचित किया गया|
थाना अध्यक्ष रौशन कुमार, अपर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में तत्काल ही बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों पर अलर्ट करके जांच परताल शुरू किया गया, रात भर पुलिस के दविश और सर्च अभियान से घबराए अपहरणकर्ताओं ने कटहरा थाना क्षेत्र के बखरी दोआ गाँव के ग्राम पंचायत के समीप के एक बगीचे में बच्चे को छोड़कर भाग गया |
गोरौल थान , कटहरा थाना , हरलोचनपुर थाना के पुलिस कर्मियों की तत्परता से एक परिवार को उनके लापता बच्चे से मिला जो खुशी लौटाई, इसके लिए परिजन ने पुलिसकर्मियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी है |
ये भी पढ़े …
राजापाकर : नशा छोड़ो जिंदगी से नाता जोड़ो अभियान।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क