सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मंझीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट रुपये मोबाइल की छिनतई व दलान में आग लगाने के मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस मामले में अल्लीपुर मंझीपुर गांव निवासी रामनरेश सिंह के पुत्र विजय कुमार ने थाना में दिए गए में कहा है कि शनिवार की शाम में हरपुर हरदास गांव निवासी जगन्नाथ सिंह तेजवंत सिंह लक्ष्मी देवी हिमांशु कुमार शिवम कुमार राहुल कुमार अलका देवी रीना देवी संगीता देवी समेत कई अन्य लोगों ने दलान पर आकर गाली-गलौज करते हुए मेरी मां चंद्रमा देवी को जमीन पर घसीट कर बेरहमी से पिटाई की।
मारपीट के दौरान दलान पर रखे मवेशी का चारा लगभग दो हजार मुट्ठी पुआल में आग फूंक दिया। आवेदक ने कहा कि दो दिन पहले भैंस बिकी थी वह चालीस हजार रुपये एक बक्से में दलान में रखा हुआ था जिसे तोड़कर लोग फरार हो गए। आवेदक ने बताया है कि आरोपी राहुल कुमार मेरे भाई विकास कुमार के हाथ से मोबाइल भी झपट कर भाग गया है। इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
ये भी पढ़िये …
गोरौल : चार वर्षीय बच्चे के गुम होने के चौदह घंटे के अन्दर किया पुलिस ने बरामद |
गोरौल : चार वर्षीय बच्चे के गुम होने के चौदह घंटे के अन्दर किया पुलिस ने बरामद |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली