सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां, वैशाली। गुजरात प्रदेश से 25 वर्षीय विवाहित मनीषा कुमारी की शव शेरपुर जलाल गाँव पहुँचते ही मची कोहराम। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर कटहरा पुलिस पीड़ित परिवार के यहाँ पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा के साथ वापस लौटी। मृत के पिता के अनुसार दहेज की खातिर मेरी पुत्री की हत्या कर डाला है।
इस मामले में कटहरा थाना क्षेत्र के शेरपुर जलाल गाँव निवासी सह मृतक के पिता उमेश राय ने बताया कि मैं अपनी पुत्री मनीषा कुमारी की शादी पातेपुर थाना क्षेत्र के बडिया गाँव निवासी रामजतन राय के पुत्र दिलीप राय के साथ वर्ष 2017 में हिन्दू रीति रिवाज के तहत किया था।
शादी के उपहार स्वरूप पांच लाख नगदी, एक बाइक, दो लाख का जेवर जेवरात दिया था। शादी के कुछ ही माह से सास, ससुर, देवर एवं पति दिलीप राय मेरी पुत्री पर दो लाख रुपये दहेज के रूप में मांग लाने के दबाव देने लगा। इस पर मेरी पुत्री द्वारा कहा गया अपनी सामर्थ्य के अनुरूप शादी में ही खर्च कर चुके हैं। अब मेरे माता पिता दो लाख रुपये देने में असमर्थ है इसके बाद सास ससुर, देवर एवं पति ने मिलकर मानसिक, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
तब मैं अपनी पुत्री मनीषा कुमारी को बुला कर मायके में ले आया था। लगभग एक साल पूर्व मेरे दामाद दिलीप राय ने यह कहते हुए मैं अपने गुजरात लेकर जाउंगा। वहाँ इसे कोई परेशानी नहीं होगी। दामाद दिलीप राय के साथ मेरी पुत्री मनीषा कुमारी गुजरात स्थित दादरा नगर हवेली सिलवासा मसाढ़ ले गया। जहाँ देवर एवं पति के साथ किराये के मकान में रहते थे। मेरी पुत्री के दो संतान है जो एक लड़का एक लड़की है दोनों के उम्र क्रमशः ३.५ एवं 1.५ वर्ष है |
वहाँ भी मेरी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जब तक दो लाख रुपये मैके लाकर नहीं दोगी। चैन नहीं रहने देंगे। अचानक 16 जनवरी की रात्रि में मोबाइल से सूचना मिली कि मनीषा कुमारी की पीट पीट कर हत्या कर दिया गया है। इसी सूचना मैं अपने भतीजा को तामिलनाडु दिया और कहा कि गुजरात जाकर स्थित से अवगत करना। जैसे ही भतीजा पहुंचा तो घटना सत्य पाया और मनीषा कुमारी की शव ले अपने गाँव शेरपुर जलाल पहुंचा है।
ये भी पढ़े …
राजापाकर :अल्लीपुर मंझीपुर गांव में अगलगी एवं मारपीट तथा छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज |
राजापाकर :अल्लीपुर मंझीपुर गांव में अगलगी एवं मारपीट तथा छिनतई मामले में प्राथमिकी दर्ज | |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief