•जिला पदाधिकारी के निर्देश पर लगे विशेष शिविर में दिखा खासा असर।

सत्यम ग्राम न्यूज, मृत्युंजय ठाकुर, वैशाली : जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर रैयतों के मुआवजा भुगतान हेतु आयोजित विशेष शिविर का खासा असर रहा। आज बुधवार को इस बाबत मध्य विद्यालय, चांदपुर नानकार एवं पंचायत भवन, लावापुर हरनारायण में विशेष शिविर आयोजित हुआ।
आज कैंप में 47 आवेदन आए और कल 1.31 करोड़ की मुआवजा राशि स्वीकृत हुई।
एनएच 122 बी (जड़ुआ शेरपुर सेक्शन) के बिदुपुर, सहदेई एवं महनार अंचल अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए अर्जनाधीन जमीन के मुआवजा भुगतान हेतु आज कैंप आयोजित किया गया था।
यह विशेष कैंप कल और परसों की आयोजित किया गया था।
कैंप में जिला भू अर्जन पदाधिकारी गोविंद कुमार के साथ सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सालगिरह पर सांस्कृतिक कार्य
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 193