राजापाकर में मंगलवार को ढाई घंटे तक बाधित रहेंगे विद्युत आपूर्ति। ‌

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। विद्युत शक्ति उपकेंद्र राजापाकर के सभी फीडरों में मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि 33 केवी राजापाकर फीडर में मेंटनेंस कार्य के वास्ते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए बताया कि सुबह 10 बजे के पूर्व अपने सभी आवश्यक कार्य जैसे पानी का भंडारण व अन्य विद्युत संवधी काम आदि कर लें।मेंटनेंस कार्य की समाप्ति के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े…

76वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया।

https://satyamgramnews.in/गोरौल-76वाँ-गणतंत्र-दिवस-धू/01/2025/27/13/06/08/sgngoraul/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली