इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में भलुई की अंजलि ने प्रखंड में लाया प्रथम स्थान।


राजापाकर संवाददाता,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के बाद बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में भी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा । प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत निवासी धर्मेंद्र राय की पुत्री अंजली राय ने 452 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता के साथ-साथ प्रखंड का मान बढ़ाया। अंजली +2 उच्च विद्यालय राजापकर की छात्रा है। अंजली ने बताया कि अब वह आगे आईआईटी की तैयारी कर इंजीनियर बनना चाहती हैं। बताते चले की अंजली राय बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। नर्सरी से वर्ग आठ तक की शिक्षा राजापाकर बाजार स्थित ज्ञान निकेतन से प्राप्त की थी। आठ वर्षों के दौरान विद्यालय में भी हमेशा विद्यालय में टॉपर रही है। अंजलि के इस सफलता पर माता-पिता बहुत खुश है तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।वही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के छात्र छात्राओं ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि 12वीं में उनके संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। संस्थान में अध्यनरत 45 छात्र-छात्राओं में से 36 प्रथम श्रेणी से एवं 9 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। संस्थान के चार छात्र-छात्राओं ने 85% से अधिक अंक अर्जित किए हैं जिसमें नंदनी कुमारी (442 ) सुहानी खान (432) वंदना कुमारी(430) एवं नमन कुमार (430) शामिल है। संस्थान का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने पर संस्थान के शिक्षक अनिल कुमार , दिलीप कुमार, आर के झा, सनोज कुमार , वीरेंद्र यादव, सुधीर, कमलनाथ चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief