गोरौल : 20 लीटर देशी शराब लदे बाइक जप्त, कारोबारी मौके से फरहार |

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : थाना क्षेत्र के सोंधो डीह गांव के शंकर चौक के निकट मंगलवार को देशी शराब के साथ एक वाइक को पकड़ा गया है. बताया गया है कि अवर निरीक्षक रमेश प्रसाद सिंह को गस्ती के दौरान एक स्पेलेंडर वाइक आते शंकर चौक के पास आते दिखा. वाइक को रुकने का इशारा किया तो वाइक सवार गाड़ी छोड़कर भागने लगा जिसे खदेड़ा गया,लेकिन वह भागने में सफल रहा|

जब गाड़ी की तलासी लिया गया तो प्लास्टिक के बोरे में रखा विभिन्न प्लास्टिक पैक में लगभग 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है. वही फरार कारोबारी की पहचान थाने के ही इस्माईलपुर गांव निवासी नीतीश सिंह के रूप में किया गया है.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि किया है. साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार करने हेतु सघन छापेमारी करने की बाते कहि है|

ये भी पढ़े …

समस्तीपुर : ह्यूमैनिटी केयर फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सह कंबल वितरण समारोह आयोजित |

समस्तीपुर : ह्यूमैनिटी केयर फाउंडेशन का जागरूकता अभियान सह कंबल वितरण समारोह आयोजित |

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief