
सत्यम ग्राम न्यूज़, बरांटी : थाना परिसर मे सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को थाना प्रभारी आशुतोष शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरस्वती पूजा समिति के सदस्य गण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
थानाध्यक्ष सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों को पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे न बजाने की सख्त हिदायत दी है। सभी पूजा करने वाले व्यवस्थापको को थाने में आवेदन देकर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।
वहीं थाना अध्यक्ष ने सभी पूजा पंडालो के व्यवस्थापकों को 5 फरवरी को अनिवार्य रूप से मूर्ति विसर्जन करने की बात कही। मौके पर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित हुए।
शांति समिति की बैठक में एसआई तुलसी सिह एसआई मीरा कुमारी पंकज शर्मा पूर्व जिला पार्षद सिताराम सिह उदय कुमार जयम़गल राय सहित अनेक लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़े…
छापेमारी के दौरान घर की महिलाओं ने थानाध्यक्ष से की मारपीट|
https://satyamgramnews.in/अवैध-विदेशी-शराब-के-धंधेब/01/2025/29/19/19/59/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली