Bihar news : राजस्थान सोना लूट कांड के वांछित अपराधी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।

हाजीपुर / वैशाली (सत्यम ग्राम न्यूज़ ) : वैशाली पुलिस के द्वारा जिले के कुख्यात, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में उदयपुर (राजस्थान) में 24 किलो सोना लूटकांड एवं वैशाली जिला के राजापाकड़ थानान्तर्गत हत्याकांड में वांछित तथा सुबोध सिंह गैंग में शामिल अपराधी गुड्डु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

वैशाली पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  बताया की वैशाली जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल, लूट, हत्या कांडों में वांछित गुड्डु कुमार की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में गुड्डु कुमार के राजापाकड़ थानान्तर्गत उसके घर गोविन्दपुर झखराहा में होने की सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात् गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विदित हो कि उक्त अपराधकर्मी गुड्डु कुमार, प्रतापनगर (उदयपुर, राजस्थान) थाना कांड सं.-660/2022 में 24 किलोग्राम सोना लूटकांड एवं राजापाकड़ थाना सं0-17/17 (हत्या) में वांछित था। उक्त अपराधी सुबोध सिंह गैंग में शामिल था। गिरफ्तार अपराधी गुड्डू कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है उसे पर दो मामला दर्ज है  एक राजापाकड़ थाना अंतर्गत  दूसरा राजस्थान के उदयपुर प्रतापनगर(उदयपुर) आर्म्स एक्ट तथा अन्य एक्ट में मामला दर्ज है। 

ये भी पढ़े…

बीएमडी कॉलेज में महात्मा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि |

https://satyamgramnews.in/बीएमडी-कॉलेज-में-राष्ट्र/01/2025/30/20/52/26/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief