राजापाकर सीएचसी द्वारा फाइलेरिया की दवाएं खिलाई जाएगी।

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर व एमडीएम कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तरीय बीसीसी की बैठक हुई। इस अवसर पर प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने बताया कि वैशाली जिला फाइलेरिया बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए घर-घर जाकर दवा का वितरण किया जाता है।

इस कार्य में 91 टीम लगाई गई है जो 10 फरवरी से 24 फरवरी तक घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा देगी। वही 25 से 27 फरवरी तक विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में बचे हुए छात्राओं को दवा दी जाएगी। यह  दवा खाली पेट में खाना नहीं है। खाने के बाद ही यह दवा खाना है। जिन्हें भी कोई परेशानी हो तो घबराना नहीं है। जिस टीम ने उन्हें दवा खिलाई है उस टीम को तुरंत खबर करें तुरंत डॉक्टर की टीम आपके दरवाजे पर पहुंच कर आपकी समस्या का समाधान करेगी।

यह दवा गर्भवती महिलाओं को गंभीर रूप से बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नहीं देना है। दो वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्ति को यह दवा देना है। इसमें सभी लाभार्थी को तीन तरह की दवा के टैबलेट दिए जाएंगे। इस अवसर पर बीसीएम  रामराज सिंह जीविका बीपीएम राजकुमार साह बीआरसी के कर्मी सहित सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : सत्यम ग्राम न्यूज में छपी खबर का हुआ असर महज 12 घंटे के अंदर बीच सड़क से हटाकर बदले गए क्षतिग्रस्त पोल |

राजापाकर : सत्यम ग्राम न्यूज में छपी खबर का हुआ असर महज 12 घंटे के अंदर बीच सड़क से हटाकर बदले गए क्षतिग्रस्त पोल |

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR