राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ । जिले में प्रशासनिक स्तर पर सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाई गई थी।साथ ही डीजे बजाने वाले पूजा समिति एवं डीजे संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर से सटे पारा मेडिकल कॉलेज एवं जीएनएम कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा अलग अलग प्रतिमा स्थापित कर सरस्वती पूजा की गई थी इस दौरान दोनों तरफ से काफी तेज आवाज में डीजे पर गाने बजाये जा रहे थे जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आए मरीज व परिजनों के साथ साथ आस पास के मुहल्ले के लोगों को भी परेशानी हो रही थी।
तेज साउंड में डीजे बजाने से हो रही परेशानी को लेकर एक ग्रामीण ने वॉट्सऐप पर डीएम से शिकायत कर दी जिसके बाद थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पारा मेडिकल कॉलेज व जीएनएम कॉलेज में बज रहे डीजे बॉक्स को जप्त कर थाने ले आई।साथ ही पारा मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को भी पुलिस अपने साथ लेकर थाना पर आ गई ।मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एसपी उपाध्याय के थाना पर पहुंचने के बाद थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने पीआर बॉन्ड भरवाकर तीनों छात्रों को मुक्त कर दिया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : बड़े के कुंवारा रहते हुए छोटे ने रचाई शादी।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली