
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राजपाकर प्रखण्ड क्षेत्र की दक्षिणी पंचायत के चोवा चौक के नजदीक राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने बाली मुख्य सड़क पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आर के अल्ट्रासाउंड का विधिवत उदघाटन समाजसेवी बसंत राय एवं स्वास्थ्य प्रभारी डॉ एसपी उपाध्याय, थाना प्रभारी वीणा कुमारी व बिदुपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख रीना पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर समाजसेवी बसंत राय ने कहा की राजापाकर में अभी तक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं थी। लोगो को अल्ट्रासाउंड के लिए हाजीपुर या पटना जाना पड़ता था अब अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था राजापाकर में हो जाने से यहां के लोगों को सुविधा होगी। वहीं आर के अल्ट्रासाउंड के व्यवस्थापक डॉ एस कुमार ने बताया की लोगो को अल्ट्रासाउंड की सुविधा किफायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
मौके पर राजापाकर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी गौरीशंकर पासवान युवा समाजसेवी अनिल कुमार लक्ष्मण कुमार यादव मोहम्मद सुल्तान अशोक पासवान शिवनाथ पासवान कामेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
दैनिक उपस्थिति में कोताही बरतने के आरोप में शिक्षक निलंबित।
https://satyamgramnews.in/शिक्षा-विभाग-की-बड़ी-कार्/02/2025/06/17/13/21/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली