RAJAPAKAR : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी गई।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा: राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तक 50 गर्भवती माताओं के स्वास्थ की जांच कर दवा दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जितेंद्र मोहन पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में‌‌ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच डॉक्टर मनीष ठाकुर डॉक्टर रमेश कुमार एवं एएनएम गुंजन कुमारी रीमा कुमारी अमिता कुमारी गीता रानी मीरा कुमारी के द्वारा की गई।

महिलाओं के हीमोग्लोबिन बीपी एचआईवी वजन आदि की जांच की गई एवं खाने के लिए उन्हें कैल्शियम आयरन एवं विटामिन बी कांप्लेक्स की गोलियां दी गई। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को सलाह दी गई की गर्भावस्था में भारी वजन नहीं उठावें खान-पान का विशेष ख्याल रखें खाने में हरी शाक सब्जी फल दूध अंडे मछली ड्राई फ्रूट आदि का प्रयोग करें।

वहीं स्वास्थ्य केंद्र में माह में दो बार लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में अवश्य आकर अपनी जांच करावे ताकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे डिलीवरी अपने नजदीकी किसी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य सुविधाएं भी उन्हें प्राप्त होगी।

वही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में लायी गई।

ये भी पढ़े…

बाबा कारीख के पांच दिवसीय पूजनोत्स्व से भक्तियम हुआ मुहल्ला।

https://satyamgramnews.in/बाबा-कारीख-के-पांच-दिवसीय/02/2025/09/16/55/40/sgngoraul/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली