
राजापाकर सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। प्रखंड क्षेत्र के किसान नील गाय के आतंक से परेशान है। नीलगाय खेतों में लगी हरे भरे फसलों को समूह में आकर चर जा रहे है चरने से भी ज्यादा नीलगाय के पैरों द्वारा रौंदे जाने से फसल की क्षति हो रही है ।
रात का अंधेरा हो या दिन का उजाला नीलगाय खेतों में झुंड में पहुंचकर फसल को बर्बाद कर दे रहे है । नीलगाय द्वारा सबसे ज्यादा गेहूं के फसल की बर्बादी हो रही है ।
प्रखण्ड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के किसान गुड्डू सिंह आनंद कुशवाहा अशोक सिंह मुकेश सिंह सुंदरम सिंह अरविंद सिंह सुरेश सिंह आदि ने बताया की विगत दो तीन सप्ताह से खेतों में नीलगाय का आतंक काफी बढ़ गया है।
नीलगाय 20-25 की संख्या में खेतों में पहुंचकर लहलहाती फसलों को चर जा रहे है । किसानों ने बताया की महंगे बीज खरीदकर इस वर्ष गेहूं की बुवाई की गई थी साथ ही खेती किसानी में बहुत मेहनत करनी पड़ती है ऐसे में हमारी फसल इस तरह से बर्बाद हो जाएगी तो यह हमारे लिए मरने के समान है।
किसानों ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या से किसानों को निदान दिलाने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़े ..
संत रविदास जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन |
https://satyamgramnews.in/संत-रविदास-जयंती-पर-संगोष/02/2025/11/20/34/12/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief