RAJAPAKAR : संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ व्यक्ति की मौत।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांववासी मोतीलाल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र ब्रजकिशोर सिंह की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजापाकर थानाध्यक्ष वीणा कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया एवं घटना के संबंध में परिजनों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक के दो बच्चे हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा किसी पर संदेह नहीं किया गया है ना ही मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान पाए गए। अगर मृतक के परिजन द्वारा आवेदन दिया जाता है तो अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े…

आगामी २३मार्च से संगीतमय श्रीमद् भागवतकथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-आगामी-23-मार्च-से-आयोजित-सं/02/2025/17/20/16/40/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली