CHEHRAKALA : सद्वभाव मंडप भवन के प्रागंण में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक भारी शोर शराबें के बीच हुईं सम्पन्न।

चेहराकलां, सत्यम ग्राम न्यूज़ : चेहराकलां प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सद्वभाव मंडप भवन चेहराकलां के प्रागंण में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक भारी शोर शराबें बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान समिति सदस्य एवं मुखिया के विभिन्न योजनाओं को लेकर आर पार जमकर कर बहश चली। प्रखण्ड प्रमुख प्रियंका राय को जनप्रतिनिधियों को शांत रहने के लिए टेबुल थपथपाना पड़ रहा था। जबकि बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख प्रियंका राय एवं संचालन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार ने की। 

पूर्व की बैठक में ली योजनाओं से संबंधित एवं अनुपस्थित पदाधिकारी पर पहल के साथ कारवाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की है। आज की सदन में उपस्थित पदाधिकारी से संबंधित विभाग पर विशेष कर चर्चा की गई। जैसे ही मनरेगा विभाग पर चर्चा हुई थी कि जॉब कार्ड बनने एवं विलुप्त होने को लेकर मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य आमने सामने इस कदर हो कि किसी की शब्द किसी को सुनाई स्पष्ट रूप नहीं पर रही थी। प्रखण्ड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी दिवाकर कुमार भगत हरसंभव सदन को संतुष्ट करने का प्रयास करते रहे। जहाँ बीडीओ बिनोद कुमार के अश्वासन पर सदन का बिगड़ते माहौल ठंढा पड़ा। शिक्षा विभाग पर चर्चा शुरू हुई थी कि छात्र छात्राओं के अनुपात में विद्यालय में विषयवार शिक्षकों के सामंजस्य स्थापित करने पर करने के मुद्दे पर प्रखण्ड प्रोजेक्ट मैनेजर राजा को सूचि बनाकर विभागीय अनुमोदन लेने के प्रस्ताव पारित किया गया है। बच्चों को खिलाई जा रही मीडे मील भोजन बीमारी का कारण बन सकता है। व्यवस्था बदलने पर विशेष बल दिया गया है।

बिजली विभाग पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि विभाग से संबंधित किसी प्रकार की कनिय अभियन्ता को दिये जाने के बाबजूद कारवाई से संबंधित आवेदक संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। कृषि विभाग पर चर्चा के दौरान कृष्ण मुरारी सिन्हा ने कहा कि हर योजना की जानकारी किसान सलाह के माध्यम से किसानों को दी जा रही है और आगे जारी रहेगा। पशुपालन से संबंधित चर्चा के दौरान प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी अनुराधा कुमारी सदन को बताया कि हर गांव में पशुओं के देखरेख के लिए भेटीनेटर कार्य कर रहे हैं। जिसकी सूची स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की बात कही। स्वास्थ्य से संबंधित चर्चा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार दास ने सदन को बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालसेहान में एवं पंचायत में हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। स्वच्छता अभियान से संबंधित शौचालय निर्माण एवं कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों से सहयोग करने के साथ स्वच्छता कर्मी से संबंधित समस्याओं के निदान चर्चा की है। वही प्रखण्ड समन्वयक सीमा कुमारी ने कचरा उठाव होने वाले परिवारों से तीस रुपये मासिक शुल्क वसुली कर खर्च करने की बात कही। त्यों ही मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य आमने सामने हो गये। जहाँ प्रखण्ड प्रमुख प्रियंका राय एवं उप प्रमुख तिलक देवी टेबुल थपथपा करने शांत किया।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य गणेश राय, पवन कुमार, रवि भूषण, प्रमोद कुमार, संनोज कुमार, प्रियंका 1,2, अंजली कुमारी, मुखिया रिंकु देवी, उषा देवी, नंदकिशोर राय, शाकिब अनवर, शंभु शरण राय, प्रखण्ड सहकारिता कार्यपालक सहायक संजीत कुमार, बीपीएम अशोक कुमार, सांख्यिकी से कार्यपालक सहायक मुन्ना कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : किसानो क़ो जागरूक करने के उद्देश्य से सहकारिता रथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-किसानो-क़ो-जागर/02/2025/18/18/35/09/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief