
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा।राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के प्रांगण में शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त दो वर्ग कक्षों के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक केशवनारायण राय ने कहा कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की तुलना में वर्ग कक्ष की कमी है।
जिससे पठन-पाठन प्रभावित होता है। दो वर्ग कक्ष के बन जाने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सहूलियत होगी। वही विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नवनिर्मित वर्ग कक्ष के निर्माण पर खुशी जाहिर की है।मौके पर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में अमरेश कुमार राय ,केशव नारायण राय, राजकुमार रवि, रविंद्र कुमार रवि, पुष्पा कुमारी, रोहित रंजन, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, दिनेश कुमार ,प्रीति कुमारी ,प्रियंका कुमारी, शिदरा शरीफ के साथ-साथ विद्यालय के छात्र छात्रा मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां : जमीनी विवाद में खेत में ही ट्रैक्टर से युवक क़ो रौंदा,मौत।
https://satyamgramnews.in/चेहराकलां-जमीनी-विवाद-मे/02/2025/20/20/28/50/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली