RAJAPAKAR : सीएचसी में 49 गर्भवती महिलाओं की गई स्वास्थ जांच ।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजापाकर के परिसर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की ए एन सी जांच को लेकर  शिविर का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ,डॉ रमेश चंद्र सिंह एवं एएनएम हेमा कुमारी, रीमा कुमारी, विभा कुमारी, किरण कुमारी द्वारा किया गया। वही शिविर में 49 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।‌

जांच में स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित पारामेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु एएनएम, जीएनएम कॉलेज के छात्राओं ने भी सहयोग किया। महिलाओं के हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित अन्य जांच किए गए. एवं खाने के लिए कैल्शियम, आयरन एवं विटामिन बी कांप्लेक्स की गोलियां दी गई। चिकित्सक द्वारा सभी महिलाओं को सलाह दी गई कि गर्भावस्था में भारी वजन नहीं उठावें ।

पौष्टिक भोजन हरी शाक सब्जी ,फल, दूध, अंडे आदि का सेवन करें। स्वास्थ्य केंद्र में महीने में दो बार लगने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में अवश्य आवें एवं अपने स्वास्थ्य की जांच करावें जिससे जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ होंगे।वही प्रसव अपने नजदीकी किसी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावें। गांव के निजी डॉक्टर के चक्कर में नहीं रहें।इससे दोनों को नुकसान हो सकता है।वही स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने से सरकार द्वारा दी जाने वाली अन्य लाभ की सुविधाएं भी उन्हें मिलेगी।

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतो, गांवो, टोलों,  से गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर शिविर में लाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कराई गई।

ये भी पढे…

विद्यालय में दो वर्ग कक्षा का निर्माण कार्य हुआ आरम्भ।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-विद्यालय-में-दो-वर्ग-कक/02/2025/20/20/44/17/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली