
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न भागों में बुधवार को होने वाले महा शिवरात्रि पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर थानाध्यक्ष वीणा कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर थाने के पदाधिकारी, पुलिस बल ,चौकीदार एवं 112 पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
महाशिवरात्रि का पर्व मनाने वाले सभी लोगों को पर्व शांतिपूर्ण सद्भाव पूर्ण मनाने की बात कही गई। कहा कि सभी लोग जुलूस शांतिपूर्ण निकलेंगे।डीजे बाजे अश्लील गाने का प्रयोग नहीं करेंगे. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष एवं सुरक्षा बलों द्वारा निकाल गया फ्लैग मार्च राजापाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहा कुशवाहा चौक, शनिचर हाट चौक, पोस्ट ऑफिस चौक ,पुरानी बाजार चौक, बजरंगबली चौक , हाई स्कूल चौक होते हुए भुवनेश्वर चौक गई।
फ्लैग मार्च में महुआ के पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष वीणा कुमारी, एसआई सत्येंद्र कुमार, अरविंद मांझी, रूपेश कुमार, जय किशोर सिंह, संदीप मंडल, मिथिलेश कुमार, संजीवन पासवान आदि शामिल है। वही थाने के सभी सुरक्षा बल, चौकीदार एवं 112 के सिपाही, पदाधिकारी भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
ऐ भी पढ़े…
पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत विकास सूचकांक का प्रशिक्षण।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली