
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ , प्रकाश वर्मा । कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर वैशाली के परिसर में सोमवार को भागलपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त प्रधानमंत्री के हाथों वितरण समारोह का सीधा प्रसारण देखने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त मशरूम उत्पादन से संबंधित स्टॉल ,केले रेशे से निर्मित अनेक सामान सहित अनेक स्टॉल शिविर में लगाई गई थी।
भागलपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनने को ले पहुंचे केंद्रीय गृह राज मंत्री नित्यानंद राय, हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय कुमार , केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के निदेशक डॉक्टर अंबरीश चंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा केले रेशे से विभिन्न कलाकृति बनाने के लिए राजापाकर की नीलम देवी को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कहा की केले के थंब जिसे हम सभी किसान उसके महत्व को नहीं जानते हैं. जिसे कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रशिक्षण देकर केले रेशे से विभिन्न आकर्षक कलाकृति बनाई जा रही है। इसके लिए किसान धन्यवाद के पात्र हैं। अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें .मौके पर उपस्थित अन्य केवीके पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, कविता वर्मा, कुमारी नम्रता, रमाकांत कुमार, सोनू कुमार आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
महा शिवरात्रि को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महा-शिवरात्रि-क/02/2025/25/19/43/34/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली