RAJAPAKAR : पूर्व मुखिया का पुत्र लापता, प्राथमिकी दर्ज।

      लापता पप्पू सिंह का फ़ाइल फोटो।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ : राजापाकर प्रखंड के गौसपुर बरियारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिबू सिंह के 36 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह लापता‌ है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वह हाथ में सोने का ब्रेसलेट गर्दन में मोटे चैन एवं चार सोने की अंगूठी पहन रखी थी जिसका वजन लगभग ढाई सौ ग्राम का है। इस संबंध में प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत के पूर्व मुखिया शिबू सिंह उर्फ शिवचंद्र कुमार सिंह ने अपने 36 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के गुमशुदगी के संबंध में राजापाकर थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें कहा गया है कि 3 मार्च की शाम 7 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन जिसका नंबर बीआर-31ए यू 4011 से बाहर निकला था। वह गाड़ी के सौदे के सिलसिले में अपने पास 8लाख रूपए नगद साथ ही 15 लाख मूल्य के सोने का आभूषण पहने हुए था। उसका मुख्य पेशा पुरानी गाड़ियों के खरीद बिक्री करने का है जो कैरेज के नाम से हाजीपुर दिग्गी जेल से आगे मुजफ्फरपुर पटना हाईवे पर दुकान भी है। 4 मार्च मंगलवार आज सुबह राघोपुर थाना से सूचना मिली कि उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी लावारिस अवस्था में राघोपुर थाना के पीछे कच्ची सड़क से बरामद हुई है।

इसके सभी दरवाजे खुले हुए थे और गाड़ी में चाबी भी नहीं था और मेरा बेटा का कोई अता-पता नहीं था। हमने उसे कई स्थान पर तलाशने की कोशिश की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। हमें आशंका है कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। आवेदन में मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र जांच कर उसे ढूंढने में सहायता की बात कही गई है। थाने में केस संख्या 76/25 में मंगलवार प्राथमिकी के रुप में को दर्ज की गई है। केस के अनुसंधाक एसआई संदीप मंडल बनाए गए हैं। वहीं पुलिस ने अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े…

एसपी वैशाली नें कटहरा थाना अध्यक्ष क़ो किया निलंबित।

https://satyamgramnews.in/वैशाली-सरस्वती-पूजा-के-दौ/03/2025/04/07/03/20/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली