
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन सह पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया संजय की अध्यक्षता एवं पंचायत सचिव दिलीप कुमार की उपस्थिति में की गई। मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्यों के बीच पंचायत के विकास से संबंधित योजनाएं पारित की गई।
पंचायत कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व में किए गये योजना का अविलंब भुगतान किया जाये एवं नये कार्यों को हर वार्ड से सूचीबद्ध योजनाएं पर कार्य शुरु की जाये। पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मी, नल-जल के अनुरक्षकों का भुगतान अतिशीघ्र कराये जाने, पंद्रहवी-षष्टम वित्त योजनाओं के कार्यों को युद्धस्तर पर कराने, अर्धनिर्मित स्वच्छता भवन को शीघ्र निर्माण कराने आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी की बैठक में वार्ड सदस्य राबिया खातुन, मंजु देवी, शीला देवी, रागिनी देवी, वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार, अशोक कुमार सिंह, उदय कुमार, वार्ड सदस्य सुबोध कुमार, मिन्टु पासवान, सोनू कुमार, वार्ड सदस्य शीला देवी, संजीत रजक आदि शामिल हुए।
ये भी पढ़े…
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या कीआशंका।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief