बरांटी : अनियंत्रित हो बाइक बिजली पोल से टकराया; बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत।

हाजीपुर, सत्यम ग्राम न्यूज़। बरांटी थाना अंतर्गत कनसारा पोखर के पास बाइक सवार 16 वर्षीय युवक का पोल में धक्का मारने से युवक की मौके पर  ही मौत  हो गया हैँ ।

गौरतलब कि बिदुपुर स्टेशन निवासी ओमप्रकाश केशरी का 16 वर्षीय पुत्र किसी काम से कनसारा पोखर की ओर जा  रहा था कि रास्ते मे एक बिजली के पोल में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह ज़ख़्मी होकर उसी जगह गिर गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी तेज गति से बाइक चला रहा था।उसके सिर से काफी खून बह रहा था‌और वह लड़का बेहोश पड़ा हूआ था।किसी राहगीर ने देखा तो डायल 112 पुलिस को फोन करके सूचना दी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल को सदर अस्पताल ले गया।

जहां डाक्टर ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे तो मालूम हुआ कि उनके लड़के की मौत हो चुकी है।परिजन रोते बिलखते अपना  शव को लेकर बिदुपुर स्टेशन चले आये मृतक अनीक कुमार बाहर रह कर पढाई करता था होली की छुट्टी में घर आया हुआ था।

यह घटना करीब 3 बजे कनसारा पोखर के पास घटित हुई थी।मृतक के परिजन को रो रोकर बुरा हाल हो गया है।मृतक का पोस्टमार्टम नही हूआ है परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

ये भी पढ़े

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालेज में हुआ कार्यक्रम आयोजित

https://satyamgramnews.in/rajapakar-अंतर्राष्ट्रीय-महिला-द/03/2025/08/20/31/05/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली