CHEHRAKALA : जीविका कार्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहरा कलां : जीविका कार्यालय  के तत्वाधान में नारी महाशक्ति महिला संकुल संघ कटहरा, चेहराकला में शिवकुमारी देवी की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया हैँ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक एवं संकुल संघ के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।जिसमें जीविका के महिलाओं के उत्थान में सराहनीय कार्य करने वाले समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल संघ को सम्मानित किया गया।

जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक  अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि जीविका परियोजना के रीढ़ कही जाने वाली सामुदायिक संगठक(CM) एवं जीविका में समूह स्तर तक कार्य करने वाली सभी कैडर होती है और महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इनके कारण ही आज जीविका परियोजना का उदाहरण राज्य ही नहीं पूरे देश में हो रही है। जो कि सराहनीय है।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम लैंगिक भेदभाव को दूर करना है, जिसमें जीविका दीदी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है । जीविका दीदी के आर्थिक और सामाजिक विकास में सहयोग करने हेतु सभी कैडर को नारी महाशक्ति संकुल संघ ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक कुमारी खुशबू और शोभा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र साह, रितेश कुमार, सीएफ अरुण कुमार, सीमा कुमारी, बीके अखिलेश कुमार के अलावा सैकड़ों जीविका दीदी शामिल हुई।

ये भी पढ़े…

आपका पंचायत आपका प्रशासन फेज 3 के लिए शिविर का हुआ आयोजन।

https://satyamgramnews.in/chehrakala-आपका-पंचायत-आपका-प्रशास/03/2025/08/21/10/38/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief