
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने उपस्थित छात्र छात्राओं व अभिभावकों को होली के महत्व के बारे में बताया।

श्री चौहान ने कहा कि होली प्रेम एवं सद्भावना का त्यौहार है इस मौके पर हमें सभी प्रकार के पुराने बैर भुलाकर एक दूसरे से गले मिलना चाहिए एवं अपने से बड़े का आशीर्वाद लेना चाहिए तथा अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई देनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि होली के अवसर पर केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना कर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।
मौके पर संस्थान के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित शिक्षकों में गौतम कुमार, कुमारी उत्तम, सनी सिंह, सुधीर, सचिन कुमार, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
केसीआई के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने खेली पारंपरिक होली|
https://satyamgramnews.in/केसीआई-विद्यालय-के-छात्र/03/2025/12/20/28/10/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली