
वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़। वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत अंतर्गत पश्चिम टोला के तीन लड़कों का बाइक पर सवार होकर देसी कट्टा लहराते हुए राजापाकर पोस्ट ऑफिस के पास से गुजरते हुए का वीडियो राजापाकर पुलिस को 12 मार्च को प्राप्त हुआ। जिसके बाद राजापाकर थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर वायरल वीडियो में दिख रहे युवक पश्चिम टोला निवासी यशराज कुमार उर्फ रावण को उसके घर से गिरफ्तार किया एवं उसके घर की तलाशी ली। घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने जब शख्ति के साथ पूछताछ की तो यशराज ने बताया की कट्टा मेरे दोस्त चंदन कुमार के पास है। पुलिस जब पश्चिम टोला निवासी चंदन कुमार के घर पहुंची तो उस वक्त चंदन कुमार घर पर ही था पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घर की तलाशी ली तो घर के छज्जे पर रखे एक बक्से से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं पांच धारदार तलवार बरामद हुआ । जिसके बाद पुलिस ने सभी हथियार को जप्त कर लिया एवं दोनों गिरफ्तार किए गए लड़कों को लेकर थाने आ गई।
थाने लाकर दोनों से तीसरे लड़के के बारे मैं पूछताछ किया गया तो पता चला कि वह लड़का अपने नानी के घर दाउदनगर में छिपा हुआ है। जिसके बाद राजापाकर थाना प्रभारी वीणा कुमारी दोनों लड़कों को साथ में लेकर सुरक्षा बलों के साथ बिदुपुर थाना अंतर्गत दाउदनगर गांव उक्त लड़के के ननिहाल पहुंचे। जहां पुलिस को देख एक लड़का भागने लगा जिसे सुरक्षा बलों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए लड़के से पूछताछ में उसने अपना नाम आयुष राज, पिता इंद्रजीत सिंह, घर राजापाकर पश्चिम टोला बताया। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लड़कों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है एवं आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े…
VAISHALI NEWS : कपड़ा व्यवसायी से हथियार के बल पर अपराधियों लूट लिए चालीस हजार रुपए।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली