
राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।बिहार दिवस के मौके पर प्रखंड के विभिन्न भागों में कई कार्यक्रम हुए।पर्यावरणविद् सेवानिवृत कैप्टन महेंद्र राय ने राजापाकर बाजार स्थित मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि वे प्रमुख अवसरों पर लोगों के बीच पौधे का वितरण करते हैं।
शनिवार को बिहार दिवस के मौके पर मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों के बीच 10 फलदार पौधे का वितरण किया गया। बच्चों से कहा कि हमें जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण मौके पर पौधारोपण करना चाहिए। पेड़ पौधे ही पृथ्वी के आभूषण हैं। उन्होंने बच्चों के साथ बिहार के इतिहास एवं संस्कृति के बारे में भी चर्चा की ओर बताया कि आज ही के दिन बिहार राज्य की स्थापना हुई थी जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुनील कुमार गुप्ता मीरा सिंह आकाश सिंह विक्रम पासवान सहित कई शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।
ये भी पढ़े…
*निजी स्कूल में बच्चों नें धूमधाम से मनाया बिहार दिवस।*
https://satyamgramnews.in/चेहराकलांसंत-एम-इंग्लिश/03/2025/22/19/15/20/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली