चेहराकलां: इंटरमीडिएट आर्ट्स टॉपर को संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल के संस्थापक नें अंगवस्त्र व मेडल से किया सम्मानित।

चेहराकलां (वैशाली ) सत्यम ग्राम न्यूज़ :  बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी को चेहरा कलां प्रखंड के छौराही ग्राम के चौक स्थित संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल के  संस्थापक एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा विष्णु नाट्य कला परिषद संस्था  सेहान के संस्थापक नंदकिशोर आर्ट ने मिठाई खिलाकर एवं अंग वस्त्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

आर्ट टॉपर  से बातचीत के दौरान अंकिता कुमारी ने बताई कि मैं आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती हूँ और शिक्षक बन के समाज का सेवा करना चाहती हूँ एवं एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण  में सहयोग प्रदान करना चाहती हूँ।

ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी  होनहार बच्ची अंकिता ने बिहार टॉपर होने का मुख्य श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षक को दिया एवं बोर्ड के तैयारी करने वाले बच्चों को संदेश दिया कि शिक्षक के मार्गदर्शन के साथ-साथ सेल्फ अध्ययन  पर ज्यादा ध्यान देने अं बल दिया अंकिता ने बातचीत के दौरान बताई कि मेरे पिताजी एक  मोटरसाइकल मैकेनिक है माता जी गृहणी है और जीविका संस्थान जुड़ी हुईं है।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : इंटर परीक्षा में न्यूटन क्लासेज के विधार्थी ने लहराया परचम।

https://satyamgramnews.in/bihar-इंटर-परीक्षा-में-न्यूटन/03/2025/26/17/01/16/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief