राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड के तीन पंचायत भलुई जाफरपट्टी एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायतों के ग्राम कचहरी में रिक्त ग्राम कचहरी सचिवों के पद के लिए नियुक्ति के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर प्रखंड पंचायती राज विभाग द्वारा वेबसाइट पर सूची अपलोड कर दी गई है। भलुई ग्राम कचहरी पद के लिए 11 लोगों के आवेदन का किया गया है।
जिसमें प्रथम स्थान पर रितिका कुमारी पति अजय कुमार साह का नाम अंकित है। वही जाफर पट्टी पंचायत में मात्र एक आवेदन सही पाये गए। बाकी के कागजी प्रक्रिया के अभाव में रद्द कर दिए गए। एक आवेदन कुंदन कुमार पिता चंद्र भूषण सिंह का ग्राम कचहरी सचिव पद के लिए नामित किया गया है। वही नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में 10 व्यक्तियों के आवेदन का चयन किया गया है।
जिसमें एक नंबर पर नीलम कुमारी पति विजय कुमार ज्योति शामिल हैं। पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय निर्देशानुसार नंबर एक स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों को तिथि निर्धारित करने के बाद नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
ये भी पढ़े…
बरांटी थाना परिसर में ईद,रामनवमी,चैती छठ पर्व को ले शांति समिति की बैठक।
https://satyamgramnews.in/बरांटी-थाना-परिसर-में-ईदर/03/2025/27/21/26/17/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली