राजापाकर : सावित्री ने प्रखंड क्षेत्र में सर्वाधिक अंक लाकर किया क्षेत्र मे नाम रौशन।

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा। साइकिल मिस्त्री की पुत्री सावित्री कुमारी ने 470 अंक हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया है। राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जाफरपट्टी की छात्रा सावित्री के पिता मंटू शर्मा जाफर पट्टी भाजपा के पंचायत अध्यक्ष भी है। वे गाजीपुर में साइकिल की एक छोटी सी दुकान में मिस्त्री का काम करते हैं।

उसके पिता मंटू शर्मा बताते हैं कि उनकी पुत्री शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसकी मां गिरहणी है।स्वाध्याय के बल पर उसने सफलता पाई है। उसकी सफलता पर प्रखंड वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।‌वही भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने सफलता पाई है।

ये भी पढ़े…

वैशाली : पूर्व सैनिक की प्रखंड एवं अनुमंडल इकाई की हुई संयुक्त बैठक।

https://satyamgramnews.in/पूर्व-सैनिकों-की-प्रखंड-ए/03/2025/30/18/59/31/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली