राजापाकर,आकाशचंद्र वर्मा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार पटना के संकल्प संख्या 384 प्रावधान के आलोक में जिले के राजापाकर प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नामित कर 15 सदस्यीय सूची जारी की गई है। जिसमें एक अध्यक्ष एवं एक उपाध्यक्ष व 13 सदस्य बनाए गए हैं. जिसमें जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय अध्यक्ष, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष माधवी सिंह उपाध्यक्ष एवं 13 सदस्यों में भीम कुमार नारायणपुर ग्राम निवासी, शंकर सिंह जाफरपट्टी, बजरंग सिंह राजापाकर, अशोक कुमार राजापाकर बन्घारा ,किस्मत देवी फतेहपुर फुलवरिया, राकेश कुमार चौरसिया मानसिंगपुर, प्रेम पटेल रामपुर ब्रह्मदास, हरिशंकर कुमार राजापाकर जहिगरा, नीतीश कुमार अलीपुर ,दुर्गेश नंदिनी दामोदरपुर, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल भाथादासी, आलोक कुमार दामोदरपुर, श्री मजे लाल नारायणपुर आदि 13 सदस्य के नाम सूची में शामिल है. शेष रिक्तियो पर मनोनयन बाद में किया जाएगा. प्रखंड के लोकसभा सदस्य पदेन सदस्य होंगे।
ये भी पढ़े…
*सोनपुर नेहालनाथ मंदिर प्रागण में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा।
https://satyamgramnews.in/सोनपुर-नेहालनाथ-मंदिर-प्/04/2025/09/23/35/23/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली