RAJAPAKAR :बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में पोषण पखवाड़ा आयोजित।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रविरंजन कुमार ने किया ‌और अध्यक्षता  करते हुए प्रोफेसर सुशील कुमार ने कहा कि आज से ही नहीं मानव जब से पृथ्वी पर आया है तब से अपने भोजन को लेकर जागरूक है. खान-पान से ही हमारा स्वास्थ्य बनता एवं बिगड़ता है। मुख्य वक्ता डॉक्टर श्वेता राय ने कहा कि मनुष्य आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक है।

एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए शरीर के लिए सभी चीजों की आवश्यकता होती है ।सभी व्यक्ति के लिए संतुलित आहार आवश्यक है .मनुष्य को 99% बीमारी खान-पान के असंतुलन से होता है . हमें मौसम के अनुसार फल सब्जी अन्य वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए. अगर व्यक्ति सही भोजन करता है तो स्वस्थ जीवन जी सकता है. हमारे त्यौहार में जितने भी फल प्रसाद उपयोग में ले जाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य से संबंधित है. इस मौके पर प्रोफेसर कमलेश कुमार सिंह, प्रोफेसर राजेंद्र चौरसिया, छात्र सचिन कुमार एवं छात्रा खुशी कुमारी सहित अन्य लोगो ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़े…

बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में अपना पंचायत अपना..

https://satyamgramnews.in/बाकरपुर-पंचायत-के-पंचायत/04/2025/09/23/50/23/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली