राजापाकर : बच्चे को बचाने में खुद घायल हुए चालक।

        घायल चालक को उपचार के लिए ले जाते हुए ग्रामीण।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़ । राजापाकर प्रखंड की बैकुंठपुर पंचायत के गंगाजल गांव में पोखर के तट पर स्थित सड़क पर फरीदपुर से आ रही टाटा एसी वाहन जिसका अर्थ एक बच्चे को बचाने में पोखर में लुढक कर चली गई।जिससे गाड़ी के चालक सह मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर  पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी डांगर राय के पुत्र शिवचंद्र राय उर्फ रावण अपनी टाटा एसी गाड़ी से फरीदपुर में भाड़ा गिरा कर अपने गांव बैकुंठपुर जा रहे थे। इसी बीच गंगाजल पोखर पर फरीदपुर से आने के क्रम में बैकुंठपुर के आस पास से जा रहे एक बच्चे को बचाने में वाहन को दाहिने मोड़ा।इसी बीच गाड़ी का स्टेरिंग लॉक हो जाने के कारण फिर वह वांया गाड़ी को नहीं मोड़ सका और चार  पांच बार पलटते हुए गहरे गंगाजल पोखर में जा गिरी।

गनीमत रही कि पोखर में थोड़ी सी पानी थी नहीं तो कोई अनहोनी घटना घट सकती थी।स्थानीय ग्रामीण घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एवं गाड़ी से चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए राजापाकर स्थित निजी नर्सिंग होम ले गए जहाँ  गंभीर स्थिति को देखते हुए  उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति चिंताजनक देखकर उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि वाहन चालक शिवचंद सिंह अंत्यंत निर्धन परिवार से आते हैं और गाड़ी चलाकर ही परिवार का भरण पोषण करते रहे हैं।वही उनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सिर में काफी चोट है और फूट भी गया है और पैर में कोई हलचल नहीं है। अब इलाज के बाद ही पता चलेगा कि अब स्थिति कैसी है।

ये भी पढ़े…

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-संविधान-निर्मा/04/2025/14/18/33/56/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली