11केवी बिजली के झूलते वायर मे हाईवा ट्रक छुआ, हुआ बड़ा हादसा,हाइवा ट्रक के उपचालक समेत मवेसी झूलसा। घटना स्थल पर भैसी की मौत।

घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणो की भीड़

वैशाली ब्यूरो, सत्यम ग्राम न्यूज नेटवर्क।

वैशाली /गोरौल : थाना क्षेत्र के पोझा ग्राम मे शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 बजे मे ओभर लोड बालू से लाडा हुआ हाइवा ट्रक सड़क मे बने पुलिया से गुजर रहा था की वार्ड 12 मे रामसोभित सिंह के नजदीक बिजली के झूलते हुए तार मे टकरा गया जिससे ट्रक मे बिजली करेंट दौर गया ट्रक से कुढ़कर चालक और उप चालक भागना चाहा जैसे ही गेट खोला की बगल मे भैस पुलिया के बगल मे बँधा हुआ था उसके चपेट मे भैसी आ गया जिससे उसे भी करेंट लग गया जिससे घटना स्थल पर ही भैसी की मौत हो गया हैँ वही घायल उप चालक को स्थानीय ग्रामीण द्वारा आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया की घायल उपचालक की स्थिति बहुत नाजुक हैँ पटना मे इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर पहुंची गोरौल पूलिस एसआई उमाकांत सिंह ने निर्मला देवी सरपंच के पुत्र राणा से गुपचुप तरीके से हाइवे ट्रक के मालिक से मिलीभगत कर ट्रक को घटना स्थल से चौकीदार की देख रेख हटाने का निर्देश देते हुए चौक पर नास्ता करने के बहाना बनाते हुए चले गए। घटना स्थल से पूलिस वाहन चले जाने के तुरंत वाद जेसीवी मशीन के सहायता से मृत भैसी को हटाया गया भैसी पालकसुभाष कुमार सिंह के घर मे मातम छाये हुए थे. महिलाए का रो रो का बुरा हाल हो गया हैँ. ज़ब इस संदर्भ मे बिजली विभाग के पिरोई जेई के मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो मोबाइल की घंटी बजता रहा लेकिन कौल तक रिसीव नहीं किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैसी पालक और सरपंच पुत्र राणा और एसआई उमाकांत सिंह के बीच गुपुचुप वार्तालाप होने के बाद मोटी रकम पर बात तय हुआ उसके बाद मामला शांत हुआ, घटना स्थल पर सैंकड़ो की संख्या मे ग्रामीण इक्क्ठा हो गए थे सभी लोग बिजली विभाग की भारी लापरवाही की बात कर रहे थे। हालांकि कुछ लोग ट्रक चालक की लापरवाही का नतीजा बताया। ट्रक मे करेंट दौरते ही चालक ट्रक से खुद कर भागने मे सफल हो गए। घायल आवस्था मे उपचालक को घटना स्थल पर छोड़ फरहार हो गया जो चर्चा का विषय बना हुआ हैँ। घायल उप चालक की स्थिति समाचार संकलन तक नाजुक बना हुआ था।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief