सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड के जाफरपट्टी पंचायत के अलीपुर मंझीपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक परमेश्वर सिंह के निधन पर वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ महुआ अनुमंडल ईकाई एवं राजापाकर प्रखंड पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। उनके मृत्यु की खबर सुनते ही अनेक पूर्व सैनिक गुरुवार को उनके आवास पर पहुंचे एवं अपने साथी को उनके शव पर तिरंगा डालकर सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी।
गौरतलब हो की पूर्व सैनिक स्वर्गीय परमेश्वर सिंह भारत-पाक युद्ध 1971 में सक्रिय रूप से भाग लिया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं पूर्व सैनिकों ने उनके शव पर फूल माला चढ़ाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सैनिक संघ महुआ अनुमंडल ईकाई के अध्यक्ष मुन्ना कुमार, भोलेनाथ ठाकुर, सिया शरण सिंह, नथुनी ठाकुर, शंभू प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, वैद्यनाथ सिंह, सकेंद्र कुमार, महेंद्र राय ,भिखारी राय ,देवेंद्र बैठा , सहित अनेक पूर्व सैनिक शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली