
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने शुक्रवार को बरांटी थाना का निरीक्षण किया । जिसमें थाना के कार्यों की समीक्षा की गई.थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला को लंबित चल रहे कांड का त्वरित निष्पादन करने, गंभीर कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, थानाक्षेत्र में वाहन चेकिंग और थाना सिरिस्ता के सभी पंजियों को अद्यतन रखने इत्यादि आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस अधिकारी पुलिस बल चौकीदार मौजूद थे।
ये भी पढ़े…
विद्यालयों में मशाल कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
https://satyamgramnews.in/राजकीय-उच्चतर-माध्यमिक-व-4/04/2025/25/19/39/07/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली
Post Views: 125