
सत्यम ग्राम न्यूज़/चेहराकलां : पीएश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ में वैशाली जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को विद्यालय के लाइब्रेरी कक्षा मे किया गया। बैठक मे सर्वप्रथम नए नामांकित बच्चों के अभिवावकों को सभी शिक्षक से परिचय कराया गया।
अभिवावकों को विद्यालय द्वारा दी जा रही सभी भौतिक सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। वहीं एक अभिभावक द्वारा उच्च विद्यालय में विषयवार नोट्स बच्चो को प्रतिदिन देने की मांग की गई तो प्रभारी प्रधानाध्यापक अमिताभ भानु के वहाँ उपस्थित सभी शिक्षक को बच्चो को नोट्स उपलब्ध करने का निर्देश दिए उन्होंने बताया की यहाँ विषयवार शिक्षक उपलब्ध है आप अपने बच्चो को ससमय विद्यालय भेजिए अभी कुछ कमरे की निर्माण कार्य निर्माणधीन है एक से दो माह मे बनकर तैयार हो जायेगा और बच्चो की पढ़ाने के लिए कमरे उपलब्ध हो जायेंगे और भी अतरिक्त कमरे की मांग विभाग से कराने की बात कही गई।
वहीं प्रभारी द्वारा अभिवावकों को अपने बच्चों के गृह कार्य की निगरानी करने की बात कही वही नियमित स्कूल आने की जरूरत बताई। बैठक में लाला कुमार, राजकुमार साह चुनचुन कुमारी, मुस्कान कुमारी अखिलेश कुमार, आदि दर्जनों की संख्या मे अभिभावक ने शिक्षक अभिभावक गोष्ठी मे भाग लिए बैठक मे विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। प्रमुख रूप से अपना विचार व्यक्त किये जिसमे शिक्षक अमरेश कुमार, मो.अशद , मंटू, भोला पासवान, डॉ. नीरजा दास थे।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief