जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और एसपी हरी किशोर राय द्वारा वेयरहाउस स्थल का किया निरक्षण।

वेयर हॉउस का निरक्षण करते वैशाली डीएम, एसपी।

वैशाली ब्यूरो ,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

वैशाली /हाजीपुर । लोक सभा चुनाव के मद्देनजर आज संयुक्त रूप से हरिवंशपुर में VVPAT/ EVM वेयरहाउस स्थल तथा हाजीपुर और राघोपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर का स्थल निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा और सभी मापदंडों के अनुरूप डिस्पैच सेंटर को यथाशीघ्र तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि वाहन आगमन और निकासी की भी सही और पूर्ण बंदोबस्त की जाए।
निरीक्षण के समय एडीएम, एसडीएम, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल के साथ और कई अधिकारी मौजूद रहे।

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief