सत्यम ग्राम न्यूज,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। बीआरसी भवन राजापाकर में बीएपीससी पार्ट 3 के 65 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा वितरण किया गया. ज्ञात होकर प्रखंड में कुल 92 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है. जिसमें 1 से 5 वर्ग के 35 शिक्षक, 6–8 वर्ग के 34 शिक्षक, 9 — 10 वर्ग के 10 शिक्षक तो11से 12 वर्ग के 13 शिक्षक कुल 92 शिक्षक शामिल है।शेष बचे हुए शिक्षकों को कल नियुक्ति पत्र दिया जाएगा
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 15 से 31 मई तक योगदान करने की अंतिम तिथि है .जो बचे नव नियुक्त शिक्षक है वह बीआरसी भवन में आकर अपना नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित विद्यालय में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें.।
ये भी पढ़े…
केसीआई के छात्रों ने 12वीं मे इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-केसीआई-के-छात्र/05/2025/13/20/10/11/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली